फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी के लिए उपलब्धियों भरा होगा नया साल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीता वर्ष पूरी दुनिया के लिए एक बुरे स्वप्न की तरह रहा है। इस वर्ष हमने पाने की औसत में कई गुना खोया है। देश की अर्थव्यवस्था से लेकर नौकरी-व्यवसाय सब चौपट रहे। अब साल 2021 का आगाज होने वाला है। उम्मीद है कि 2021 जीवन को खुशियों से भर देगा। ज्योतिषविदों ने ग्रहों के गोचर और सितारों की स्थिति के आधार पर दावा किया है कि साल 2021 अयोध्या के लिए उपलब्धियों भरा होगा। विकास को पंख लगेगें।
विज्ञापन

ज्योतिषविद व वास्तु शास्त्री सुशील सिंह ने बताया कि दिसंबर 2019 से मई 2021 तक भारत चंद्र में शनि की दशा में है। लग्नेश की प्रत्यंतर दशा में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया। पर तमाम ज्योतिषीय कारणों की वजह से अयोध्या मे पिछले वर्ष उतना विकास नहीं हो पाया जितना होना चाहिए था।
इस वर्ष भी अप्रैल तक मंदिर निर्माण के अतिरिक्त कोई काम धरातल पर नहीं दिखेगा। जिससे अयोध्या वासियों का धैर्य जवाब दे जायेगा। इस संबंध में कुछेक अधिकारियों पर कार्रवाई भी संभव है। हालांकि, जुलाई 2021 से उतनी ही तेजी से अप्रत्याशित रूप से विकास और सौंदर्यीकरण का काम तेजी पकड़ेगा। सितंबर से लेकर दिसंबर तक कई कार्य बिल्कुल धरातल पर दिखने लगेगा। श्री सिंह के अनुसार, जुलाई से तेज गति वाले बुध की दशा चलेगी। ऐसे में कार्यों में तेजी साफ-साफ दिखती है। आगामी चार वर्षों के भीतर अयोध्या विश्व के मानचित्र पर उभर कर सामने आ जायेगा ।
विज्ञापन

ज्योतिषविद सुशील सिंह बताते हैं कि साल के कुछ महीनों बाद कुछ जनप्रतिनिधियों के लिये अच्छे दिन नहीं दिखते हैं। अयोध्या क्षेत्र के कुछ नेताओं का कॅरिअर डगमगाएगा। किसी नये व्यक्ति की एंट्री 2021 में हो जाएगी, 2022 के चुनावों के लिए। इस निष्कर्ष का आधार समय-समय पर लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर बनी प्रश्न कुंडली है। उत्तर प्रदेश से जुड़े एक प्रमुख महत्वपूर्ण नेता का जनवरी-फरवरी 2021 से समय सही नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मई 2021 तक अच्छा है। मई से जुलाई 2021 तक उन्हें अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा। जुलाई से अक्तूबर 2021 का समय उनके लिये अच्छा साबित होगा।
अयोध्या। ज्योतिषाचार्य आचार्य शिवेंद्र के अनुसार व्यवसाय और कॅरिअर पक्ष के लिहाज से वर्ष 2021 बेहद ही अनुकूल और अवसरवादी वर्ष की तरह देखा जा सकता है। मिथुन, धनु और वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2021 की पहली तिमाही में अपने स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता पड़ेगी, क्योंकि इस वर्ष चंद्रमा पुष्य नक्षत्र और लग्न हस्त नक्षत्र में गोचर करने जा रहा है। बुध सूर्य के साथ चौथे घर में जा रहा है जो कि लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है। कॅरिअर और स्वास्थ्य के लिहाज से लोगों को बड़ा लाभ होगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य शिवेंद्र के अनुसार जनवरी 2021 से कोरोना का प्रभाव घटने लगेगा। इस अवधि में लोगों का जीवन सामान्य पटरी पर लौटने की उम्मीद है। कोविड-19 से जंग में जल्द ही कोई समाधान मिल सकता है। रिकवरी रेट में भी सुधार होगा। हालांकि, इस महामारी का प्रभाव 2021 की पहली तिमाही तक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें