फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.37 करोड़ से परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए खरीदे जाएंगे जूते-मोजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 2.08 लाख बच्चों के लिए जूता-मोजा उपलब्ध कराने की तैयारियां तेजी से चल रही है। 2.37 करोड़ की लागत से प्रति छात्र एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रय आदेश जारी कर दिया गया है। 25 जनवरी तक आपूर्ति की डेड लाइन तय की गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 1529 प्राथमिक व 566 जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। कोरोना संक्रमण काल की वजह से नौनिहालों के लिए अब तक स्कूल बंद चल रहे हैं फिर भी मौजूदा सत्र में दो लाख आठ हजार 132 छात्र-छात्राओं ने इन स्कूलों में पंजीकरण कराया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ दोपहर में पका भोजन, नि:शुल्क ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग आदि का वितरण किया जाता है। इस बार संक्रमण की वजह से एमडीएम का पैसा पूर्व में ही बच्चों के खाते में भेजा जा चुका है। स्वेटर व ड्रेस का वितरण भी हो चुका है।
अब बच्चों को जूता-मोजा उपलब्ध कराने की तैयारी विभागीय स्तर पर जोरों पर हैं।
बीते नवंबर माह में प्रति छात्र एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा उपलब्ध कराने के लिए शासन से निर्देश प्राप्त होने पर हरियाणा की एक संस्था को कार्य सौंपा गया है। इस बार जूता पर प्रति छात्र 87.40 रुपये व मोजा पर 26.82 रुपये आवंटित किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था को 25 जनवरी तक आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम सत्यापन करेगी। इसके बाद बच्चों में वितरण कराया जाएगा फिर भुगतान किया जाएगा। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि नवंबर माह में ही क्रय आदेश जारी कर दिया गया है। सैंपल तीन सेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन

एक सेट जिला मुख्यालय पर, एक सेट जांच के लिए प्रयोगशाला में व एक सेट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रखा जाएगा। जूतों पर करीब 1.82 करोड़ व मोजों पर 55.82 लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि, अब तक शासन ने धन आवंटित नहीं किया है।
शासन के निर्देशानुसार 2.08 लाख बच्चों को जूता-मोजा उपलब्ध कराने के लिए क्रय आदेश जारी किया गया है। इसी माह आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। संस्था से लगातार संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- संतोष देव पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें