फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने किसान बजट 12 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1.34 हजार करोड़ किया : राधा मोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपीए के कार्यकाल से बीस गुना ज्यादा मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों के अनाज की एमएसपी के तहत खरीद हुई है। 2009-10 में यूपीए की सरकार थी, उस समय कृषि मंत्रालय का बजट 12 हजार करोड़ रुपये था। वर्तमान मोदी सरकार ने किसानों के हित में इस बजट को बढ़ाकर एक लाख 34 हजार करोड़ रुपये कर दिया है। ये बातें पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहीं। वह सोमवार को कौशलपुरी स्थित सुरेंद्र लॉन में अयोध्या, अंबेडकरनगर व बाराबंकी जनपद के किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में राधामोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने छह वर्ष के अंदर किसानों के लिए जितना किया, उतना 63 साल के भीतर अन्य सरकारों ने नहीं किया। आजादी के पहले जब अंतरिम सरकार बनी तो डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि मंत्री बने। उन्होंने कृषि पर आधारित बजट लाने की बात कही। परंतु आजादी के बाद बनी सरकार ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री की सरकार ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने जय जवान जय किसान के नारे में जय विज्ञान भी जोड़ दिया। विज्ञान पर किसानों का अधिकार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में 14 करोड़ किसान हैं, जिसमें से 12 करोड़ छोटे किसान हैं। हर चार महीने में खेती का सीजन बदलता है। इस दौरान इन किसानों के पास बीज व खाद के लिए पैसा नहीं रहता था। मोदी सरकार ने कहा कि देश के खजाने पर पहला हक देश के किसानों का है। जबकि पिछली सरकारें खजाने पर एक विशेष वर्ग का हक बताती हैं। इसी को लेकर सरकार ने सालाना 75 हजार करोड़ इन किसानों को देने का ऐलान किया। अब तक 10 करोड़ किसानों के खाते में एक लाख 10 हजार करोड़ पहुंच चुके हैं। राधामोहन सिंह ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। कांग्रेस ने इसकी सिफारिशों को लागू करने की बात अपने घोषणा पत्र में भी कही थी, परंतु इसे लागू नहीं किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय मंत्री शेष नरायन मिश्र ने किया। किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह, शिवभूषण सिंह, महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेदप्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभा सिंह चौहान, गोरखनाथ बाबा, बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत, विधायक सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, अंबेडकरनगर से विधायक संजू देवी व अनीता कमल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अयोध्या होगा देश का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल
पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार देश ही नहीं पूरे विश्व में भगवान श्रीराम के आदर्शों का झंडा फहराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ ही अभूतपूर्व विकास किया जा रहा है। आने वाले 10 से 15 वर्ष में अयोध्या देश का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होगा।
गांव, गरीब व किसान के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सांसद
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गांव, गरीब व किसान के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हम किसानों का हक किसी को लूटने नहीं देंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ गरीबों को मिलने के कारण विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। इस कारण वह गुमराह करने की राजनीति कर रहा है। परंतु किसान विपक्ष के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें