फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने गांधी पार्क में दिया धरना की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। किसान बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क सिविल लाइन में धरना देेकर पंचायत की। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। वहीं प्रशासन की सख्ती के चलते भाकियू कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का घेराव नहीं कर सके। प्रशासन व पुलिस बल ने उन्हें पार्क से निकलने नहीं दिया।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार सुबह से ही भाकियू कार्यकर्ता, पदाधिकारी गांधी पार्क में इकट्ठा होना शुरू हो गए। सुबह 11 बजे के बाद धरना देकर सरकार विरोधी व किसान विरोधी बिल वापस करने का नारा लगाते हुए पंचायत की। इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी तथा पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का घेराव करने के लिए भाकियू कार्यकर्ता जैसे ही गांधी पार्क से निकलना चाहे तो वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया व पार्क से बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान पुलिस बल व भाकियू कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद एडीएम सिटी वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह, सीओ सिटी पलाश बंसल ने भाकियू कार्यकर्ताओं के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भाजपा नेता से वार्ता करने का प्रस्ताव भी दिया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया।
गांधी पार्क में हुईं पंचायत में भाकियू नेताओं ने कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए इसके निरस्त करने की मांग की। इसके साथ गन्ना मूल्य कम से कम 500 प्रति कुंतल निर्धारित करने, मनरेगा को खेती से जोडने और मजदूरी की दर किसानों के खाते में भेजने तथा किसानों को डीजल पर 50 परसेंट छूट देने की मांग की गई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष अभय राज ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, फरीद अहमद, दशरथ सिंह, फूलचंद यादव, शोभाराम यादव, सर्वजीत वर्मा, महेंद्र वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें