फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस की चपेट में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। मया-टांडा रोड पर बेनी तिवारी का पुरवा गांव के सामने शुक्रवार शाम बेकाबू निजी बस ने निमंत्रण से लौट रहे दो बाइक सवारों को कुचल दिया। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मया बाजार भेजवाया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आते ही परिवारीजनों ने मार्ग जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। काफी मान मनौव्वल के बाद 2 घंटे जाम के बाद यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के रकौरा मजरे नकटवारा निवासी पंकज कुमार मिश्रा (40) पुत्र मुक्तिनाथ मिश्रा पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी अपने मौसेरे भाई दुर्गेश पांडे (32) पुत्र राम शुभावन पांडेय के साथ गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में शुक्रवार शाम निमंत्रण खाने गया था। वहां से वह दोनों बाइक से अपने गांव नकटवारा वापस आ रहे थे कि मया-टांडा रोड पर महराजगंज थाना क्षेत्र के बेनी तिवारी का पुरवा गांव के सामने लखनऊ से टांडा की तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 पर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया में भर्ती कराया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव लेकर कर घर आए परिजनों ने अयोध्या अंबेडकरनगर मार्ग को बाकरगंज बाजार के बेलसंडी के पास जाम कर दिया और जिले के उच्चाधिकारियों के आने पर व दुर्घटना कारित करने वाली बस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज कोतवाल श्याम सुंदर पांडे, एस ओ महराजगंज वीरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज पूरा बाजार मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों को समझाकर लगभग 2 घंटे लंबे जाम के बाद किसी तरह परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। उप जिलाधिकारी सदर ज्योति सिंह ने भी प्रदर्शनकारी परिजनों के बीच पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों को प्रधानमंत्री राहत कोष से पांच 5 लाख रुपये की सहयोग राशि व आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें