फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीएलएड-2018 बैच के प्रशिक्षुओं की समस्याओं के समाधान को लेकर यूथ कांग्रेस ने बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन नगर के गांधी पार्क में प्रशिक्षुओं की मौजूदगी में सौंपा गया। अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति की विसंगतियों को दूर करने के लिए मांग उठाई गई।
विज्ञापन

साथ ही सभी 2018 बैच के प्रशिक्षुओं को तृतीय सेमेस्टर में प्रोन्नत करने, जिन प्रशिक्षुओं का किसी भी विषय में बैक लगा था उनकी परीक्षा और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में प्रोन्नत प्रशिक्षुओं के साथ संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। सभी प्रशिक्षुओं को समान रूप से प्रोन्नत कर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित कराने की व्यवस्था करने की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षुओं की मांगें जायज हैं। सरकार तत्काल मांगों को स्वीकार कर प्रशिक्षुओं को राहत दे। ऐसा न होने की स्थिति में इनके साथ अन्याय जैसी स्थिति होगी।
विज्ञापन

बीटीसी डीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने कहा कि डीएलएड के ऐसे विद्यार्थी जो सेकंड सेमेस्टर में सभी विषय में पास हैं, उन्हें प्रमोट कर तृतीय सेमेस्टर से वंचित करते हुए सीधे चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने का आदेश दिया गया है लेकिन, जिन विद्यार्थियों का किन्हीं कारणों से सेकेंड सेमेस्टर में बैक लगा हो उन्हें बैक के साथ-साथ तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा भी देनी है।
मांग की कि यदि सेकंड सेमेस्टर के पास विद्यार्थियों को प्रमोट किया जा सकता है तो बैक पेपर वालों को बैक में पास हो जाने के बाद उन्हें भी तृतीय सेमेस्टर प्रमोट करके सीधे चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने का मौका मिलना चाहिए।
इस अवसर पर विकास वर्मा, आशुतोष सिंह, देव शंकर शुक्ला, गोपाल यादव, जिया अनवर, सलोनी कनौजिया, बृजेश यादव, प्रवीन साहू, मनीषा चौधरी, अंजू पाल, वैशाली, सुधा यादव, रागिनी तिवारी, अनामिका सुमन, बिंदु चौबे समेत अन्य प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें