फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दो कॉरीडोर निर्माण को लेकर डीएम ने खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की तैयारी शासन-प्रशासन ने शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को रामघाट से लेकर राजघाट तक के क्षेत्र का निरीक्षण किया। राममंदिर निर्माण शुरू होने से यहां आवागमन के लिए दो कॉरिडेार बनाए जाने हैं। जिस पर भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रसंग सजाए जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में दो कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज हो चुकी है। एक कॉरिडोर घाट से राममंदिर तक बनेगा तो दूसरा हाईवे से महोबरा-टेड़ीबाजार होते हुए राममंदिर तक बनेगा। इसे लेकर डीएम अनुज कुमार झा ने शुक्रवार टीम के साथ निरीक्षण कर खाका तैयार किया। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर को इस तरह से सजाया जाएगा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं-भक्तों को त्रेतायुग का अहसास हो सके।
डीएम ने रामघाट व राजघाट क्षेत्र का शुक्रवार को निरीक्षण किया। एक कॉरीडोर राजघाट से सीधे राममंदिर तक बनाने की तैयारी है जबकि दूसरा टेढ़ीबाजार से मोहबरा तक बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शासन की मंशा है कि रामलला का दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। कॉरिडोर बनने से जहां रामनगरी की भव्यता निखरेगी वहीं अयोध्या में भीड़ का दवाब भी कम होगा। कॉरिडोर का नक्शा तैयार करने के साथ, जमीन अधिग्रहण की भी रणनीति बननी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें