फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या धाम होगा रामनगरी का बस स्टेशन

विज्ञापन
फैजाबाद डिपो का नाम मिटाकर अयोध्या डिपो लिखता कर्मी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद बस स्टेशन को शुक्रवार से अब अयोध्या डिपो कर दिया गया। जबकि अयोध्या में निर्माणाधीन बस स्टेशन को अयोध्या धाम नाम दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पिछले साल दीपोत्सव में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की थी। इसके बाद रोडवेज कार्यालय व बसों के नाम समेत सत्र व सिविल कोर्ट को छोड़ राज्य सरकार के सभी कार्यालयों व दस्तावेजों में अयोध्या दर्ज हो गया था।
अब यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने आदेश जारी कर फैजाबाद डिपो का नाम बदलकर अयोध्या डिपो कर दिया है। आदेश मिलने के बाद बसों पर नाम परिवर्तन करना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

फैजाबाद डिपो की सभी बसों पर नाम बदलकर शुक्रवार से अयोध्या डिपो कर दिया गया। वहीं, इस नाम परिवर्तन के बाद अब रामनगरी में निर्माणाधीन बस स्टेशन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा, इसको लेकर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंद किशोर चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद पहले बसों पर फैजाबाद की जगह अयोध्या डिपो किया जा रहा है, जल्द ही सभी दस्तावेजों पर नाम परिवर्तन कर लिया जाएगा। बताया कि यहां 127 बसें व 17 अनुबंधित बसों पर नाम परिवर्तन किया जा रहा है। बताया कि अब अयोध्या के बस स्टेशन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें