अयोध्या। रामनगरी में आतंकी इनपुट के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि पूजन के दौरान आतंकी हमले का इनपुट जारी किया गया है। जिसके बाद रामनगरी की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है।
मंगलवार को बम स्क्वायड, डाग स्क्वायड के दस्ते ने पूरे शहर को खंगाला। राममंदिर की कार्यशाला सहित प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या के दौरे पर जाएंगे, यहां वह भूमि पूजन के बाद राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे।
खास बात यह है कि पांच अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का एक साल पूरा हो रहा है। इसको लेकर भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं।