फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी, दिल्ली में आतंकी पकड़े जाने के बाद अयोध्या में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी समेत अन्य राज्यों में छह आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर लगे बैरियर से सघन तलाशी के बाद ही लोगों को अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर लोगों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। यह अभियान मंगलवार देर रात से ही शुरू किया जो बुुधवार को भी जारी रहा। एसएसपी शैलेश पांडेय ने देर रात बैरियरों को निरीक्षण कर वहां तैनात सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं खुफिया एजेंसियां व स्थानीय पुलिस भी रेलवे व बस स्टेशन समेत शहर के सभी होटल, धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी लोगों पर निगाह बनाए हुए है।
शहर के उदया चौराहा, नयाघाट बंधा तिराहा, हनुमान गुफा, रामघाट, मोहबरा तिराहा, बूथ नंबर चार समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा बल बुधवार सुबह से ही अलर्ट दिखे।
विज्ञापन

इसके अलावा बार्डर से लगे बैरियर, रेलवे स्टेशन, बैंकों के आसपास संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई। खुफिया एजेंसियां व स्थानीय पुलिस द्वारा शहर के सभी होटलों, धर्मशालाओं, ढाबों पर निगरानी की जा रही है।
यहां पर रुके बाहरी लोगों के पहचान पत्र का सत्यापन कराया जा रहा है। एसएसपी शैलेश पांडेय अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार रात में ही गश्त पर निकले। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रवेश द्वार, अंदर लगे बैरियर का निरीक्षण किया।
उन्होंने अपनी मौजूदगी में आ जा रहे वाहनों की चेकिंग कराई। सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें