कृषि एवं उद्यान जैसे विषयों में सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग की पेड सीटें भी भरी जा चुकी है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा नव स्थापित कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ व लखीमपुरखीरी में प्रवेश के लिए सभी सीटें फुल हो गई हैं।
बाकी कॉलेज व विवि में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कोटे की कुछ पेड सीटें ही रिक्त बची हैं। काउसिंलिंग के लिए कुल 247 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।
जिनकी काउसिंलिंग सोमवार को देर शाम तक जारी रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के अधीन कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित तीन पेड सीटें सोमवार की शाम तक रिक्त थीं। 30 जून को होने वाली काउंसंलिंग के लिए सोमवार को 222 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
जिनके अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने सोमवार को काउंसलिंग स्थलों का दौरा किया। कुलपति प्रो. हसीब ने प्रवेश प्रक्रिया में उपस्थित कृषि विवि मेरठ, बाँदा, कानपुर एवं फैजाबाद के कुलसचिवों एवं प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर एनआरआई कोटे की सीटों पर प्रवेश करते समय किसी भी तरह की असुरक्षित प्रक्रिया से बचने के लिए निर्धारित किए गए प्रवेश मापदंड के पालन की बात कही।