अयोध्या। मौसम की बेरुखी बढ़ती जा रही है। कोहरे व गलन से अभी लोगों को राहत ही नहीं मिली कि बारिश के आसार हो गए हैं। जिले में मंगलवार को दिन भर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।
सुबह छाया कोहरा दोपहर तक तो छट गया लेकिन चल रही सर्द हवा ने लोगों को घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर दिया। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। यह 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम है।
न्यूनतम पारा पांच डिग्री दर्ज हुआ। नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार 19 वे 20 जनवरी को आंशिक बादल के साथ कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद 21 से 23 जनवरी तक मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश होने की संभावना हैं।
एक सप्ताह के तापमान पर नजर-
तिथि अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
12 जनवरी 21.5 10.0
13 जनवरी 22.0 07.0
14 जनवरी 19.5 5.5
15 जनवरी 18 06.0
16 जनवरी 16 04.0
17 जनवरी 15 04.5
18 जनवरी 12.5 05.0