बीकापुर कोतवाली की चौकी चौरे बाजार क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मंगारी के पास गुरुवार को पिकअप ने 14 वर्षीय साइकिल सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजवाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शाम तक उसे सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने पिकअप चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगारी स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को दोपहर दो बजे एक साइकिल सवार किशोर सड़क के किनारे खड़ा था। सुल्तानपुर की तरफ से फैजाबाद की ओर जा रही पिकअप ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी।
घटना स्थल पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी भेजवाया और पिकअप चालक इसराइल व मालिक खुशबूद्दीन को मौक से गिरफ्तार कर लिया।
चौरे चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सक ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।