फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व 303 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, लोग निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सकें, इसके लिए आपराधिक प्रवृत्तियों के लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 51 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 17 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से नौ आरोपियों की 4.49 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।
साथ ही 303 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, इनमें से 33 को जिला बदर भी किया गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने जनपद में 57 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली है।
विज्ञापन

जनपद में 184 आरोपियों के पास से 196 अवैध शस्त्र पकड़ कर उन्हें जेल भेजा गया, साथ ही एक अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी भी पकड़ी गई। जनपद में गैर जमानती वारंट में फरार चल रहे 552 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
साथ ही 1040 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने जनपद में कुल 11423 लाइसेंसी शस्त्रों में से 9528 शस्त्रों को जमा कराया लिया है, शेष को जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में जनपद के सभी 17 थाना/कोतवाली में धारा 107/116 के तहत 4137 चालानी रिपोर्ट दर्ज करते हुए 33 हजार 883 लोगों का चालान किया गया।
जिसमें से 31 हजार 363 लोगों को धारा 116(3) में पाबंद भी कराया गया। इसके अलावा जनपद में 2492 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की गई। साथ ही 2468 लोगों का धारा 110जी में चालान किया जा चुका है।
जिले में अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 465 केस दर्जकर 489 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7249 लीटर अंग्रेजी शराब, 12 हजार 454 लीटर देसी शराब बरामद की।
अभियान चलाकर 20 शराब की भट्ठियों को तोड़ा गया। मौके से बरामद 3236 क्विंटल लहन को नष्ट कराया गया। साथ ही 77 के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 78.08 किग्रा गांजा, 902 ग्राम स्मैक व 485 अदद नशीली गोलियां भी बरामद की गईं।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। इसको लेकर जिले में अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति व चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले संभावित लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी थाना, कोतवाली पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों पर निगाह रख रही है।- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें