फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य की कोठी में बना रेस्टोरेंट सील

Tue, 29 Sep 2015 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ के 11 दिन के अभियान के बाद प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने मंगलवार दोपहर 12 बजे आचार्य नरेंद्रदेव की कोठी पर बन   रहे अवैध होटल की जांच की। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की आपत्ति के बाद बने अवैध रेस्टोरेंटव ऑडीटोरियम की बिल्डिंग सील कर दी गई।
विज्ञापन

प्रख्यात समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्रदेव ने अपने पिता बल्देव जी की याद में ‘बल्देव कोठी’ नाम से मशहूर सफेद इमारत बनवाई थी। इस धरोहर को उनके बड़े भाई महेंद्रदेव ने वसीयत में पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजने की इच्छा जताई थी। फिर भी वर्तमान पीढ़ी के कुछ लोगों ने पुरखों की विरासत करोड़ों रुपये में बेच डाली। इसे होटल बनाने के लिए खरीदारों ने पिछले एक वर्ष से नौ लोगों का ज्वांइट वेंचर बना नवनिर्माण की शुरूआत कर दी। पुरातत्व विभाग की ने एफआईआर दर्ज करने समेत डीएम, एसएसपी से भी कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। अलबत्ता इसका नक्शा स्वीकृति के लिए सभी नोड्यूज के साथ प्राधिकरण में जमा हो गया। प्राधिकरण ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में नक्शे की स्वीकृति से पहले सार्वजनिक रूप से आपत्ति मांगी, तो फिर एएसआई के उपमंडल सहायक संरक्षा अधिकारी डीके जायसवाल ने प्राधिकरण समेत कोतवाली व प्रशासन के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख  कार्रवाई की मांग की। फिर भी बगैर स्वीकृति के ही मिलीभगत से   निर्माण जारी रहा।
‘अमर उजाला’ ने 19 सितंबर को मुद्दा उठाया तो, प्राधिकरण ने जांच कर कार्रवाई की बात कही, अगले दिन एएसआई ने पुलिस लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। मगर चोरी-चोरी रेस्टोरेंट व ऑडीटोरियम के काम होते रहे। एएसआई ने होटल का नक्शा अस्वीकृत करने समेत अवैध निर्माण ढहाने को लेकर प्राधिकरण को पत्र लिखा। एएसआई के डीजी को भी अवगत कराया। आखिरकार प्राधिकरण सचिव कंचन भारती की ओर से 23 सितंबर को कमिश्नर समेत डीएम आदि अफसरों को रिपोर्ट दी गई कि मौके पर जांच करने गए तो व्यापार मंडल के लोगों ने विरोध किया, भीड़ देख बगैर जांच व कार्रवाई किए लौट आए। इस हीलाहवाली से खफा कमिश्नर एसपी मिश्र ने सोमवार को सख्त रुख अपनाया। इसके बाद मंगलवार को प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार दल-बल के साथ आचार्य नरेंद्रदेव  की कोठी पहुंचे और निर्माण कार्यों   की जांच की। मौके पर चालीस गुणा पचास फीट में पक्का रेस्टोरेंट व ऑडीटोरियम का नया निर्माण मिला। इसके साथ ही कोठी से गुलाबबाड़ी की ओर से करीब दो सौ वर्ग फीट में प्लेटफार्म आदि बनाए गए थे। उपाध्यक्ष ने रेस्टोरेंट व ऑडीटोरियम को सील   कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें