फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य की हवेली मामले की जांच करेंगे एसडीएम

Sat, 07 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्रदेव की हवेली सहित इससे जुड़े कई अन्य मामलों को लेकर पिटारा एक बार फिर खुल गया है। शिकायत पर जिलाधिकारी किंजल सिंह ने एसडीएम रुदौली को पूरे मामले की गहनता से जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान समिति के अध्यक्ष मुरलीधर चतुर्वेदी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आचार्य नरेंद्र देव की कोठी से बहुमूल्य किताबें चुराए जाने, कोठी को षडयंत्रपूर्वक बिक्रीकर व्यवसायिक केंद्र बनाने का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि गुलाबबाड़ी के सौ मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक के बावजूद व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाकर कानून का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट से जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एसडीएम रुदौली को तत्काल इसकी जांच गहनता से करने का आदेश दिया है। एसडीएम रुदौली अमित कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच शीघ्र शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें