फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट का जज बनकर धन मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अयोध्या-फर्जी जज बनकर ठगी करने वाले एक व्यक्ति गिरफ्तार - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली कोतवाली पुलिस ने जज बनकर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महंगे शौक व आलीशान जिंदगी जीने की चाह में वह भोले भाले लोगों को निशाना बनाता था और फोन व ईमेल के जरिए धमकाकर रुपये की डिमांड करता था। ठगी के मामले में वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

रुदौली नगर के मोहल्ला मलिकजादा निवासी पीड़ित शाद शेख अहमद पुत्र मेराज अहमद ने बताया कि पांच दिन पूर्व लखनऊ के तिवारीगंज निवासी तौसीफ उल हक ने डीके सिंह नाम से फर्जी जज बनकर अयोध्या के उच्चाधिकारियों से शिकायत की कि रास्ते में जाते समय जज से अभद्र टिपणी की है।
उच्चाधिकारियों ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शादशेख पर शिकंजा कसना शुरू किया तो पता चला कि शिकायत में जिस वाहन को दर्शाया गया है वह महीनों से अयोध्या के कुमारगंज इलाके में स्थित एक एजेंसी में ही खड़ी है। बस यहीं से ठगी की आशंका शुरू हो गई। इसके बाद उस फर्जी जज ने फोन करके पीड़ित से मामला रफा दफा कराने के लिए चार पहिया वाहन व 10 हजार रुपये नगदी मांगे। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। पीड़ित ने फर्जी जज को वाहन व रुपये देने के लिए रुदौली बुलाया। शनिवार को शाम नकली जज तौसीफ उल हक पुलिस के जाल में फंस गया, उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया मो. शाद की तहरीर पर धारा 170, 420, 467, 468, 471 आईपीसी 68 आईटी एक्ट के तहत कोतवाली रुदौली में तौसीफउल हक निवासी तिवारीगंज लखनऊ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया तौसीफुल हक ने अपने को उच्च न्यायालय का अधिवक्ता बताया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में अभी और कई नाम सामने आने की संभावना है। जज बन कर धन वसूली के लिए कॉल करने की बात भी सामने आई है। बताया कि आरोपी पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें