फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सिपाही ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज। थाना क्षेत्र हैदरगंज के पंचगवां निवासी राहुल यादव (24) की गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। राहुल की तैनाती बनारस में है अभी हाल ही में राहुल पचगांव अपने घर आया था वह अपने भाई के साले को लेकर जयसिंहपुर जा रहा था।
विज्ञापन

अकोढ़ी बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही राहुल यादव की मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। राहुल दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। कुछ दिन पूर्व ही राहुल के पिता की भी मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलने पर गोसाईगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें