फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद जंक्शन पर मंगलवार भोर में शंटिंग के दौरान ट्रेन से कटकर सेना के एक जवान की मौत हो गई। लखनऊ की 9वीं राजपूत बटालियन में तैनात जवान डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में ट्रेनिंग के लिए आया था। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मथुरा के भदरसो निवासी जसवंत सिंह लखनऊ की 9वीं राजपूत बटालियन में तैनात था। मंगलवार भोर में वह छपरा एक्सप्रेस से डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में चल रही ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए फैजाबाद जंक्शन पहुंचा था। सुबह करीब 5:15 बजे वह प्लेटफार्म नंबर-3 पर शंटिंग के दौरान फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जेब में रखे से पर्स से उसकी पहचान की व सूचना डोगरा रेजिमेंटल सेंटर को दी। जीआरपी थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने बताया कि छपरा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-1 पर आई थी। संभावना है कि वह प्लेटफार्म नंबर-3 पर टहलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें