फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक किशोरी को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ छेड़खानी सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

कुमारगंज थाना क्षेत्र के देवगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक किशोरी अपने नल पर पानी भर रही थी। घर में केवल उसकी मां थी।
इसी बीच पास में स्थित एक तालाब में चोरी से मछली पकड़ रहा एक मनचला वहां पहुंचा और लड़की का हाथ पकड़ कर उसे झाड़ की तरफ खींचने लगा।
लड़की द्वारा विरोध करने तथा चिल्लाने पर घर से उसकी मां व आसपास के लोगों के दौड़ने पर उसने लड़की के सिर पर लाठी से कई वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वह अपने घर वालों तथा अन्य साथियों के साथ आकर फिर मारपीट करने लगा। किसी तरह गांव वालों के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। उधर लड़की के घरवाले घायल बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर ढोंड़े पासी, पुश्तचंद, सुनीता एवं उर्मिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें