फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के होटल में फंसा फैजाबाद का परिवार

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। परिवार समेत भ्रमण पर गए शहर के रामनगर सिंधी कालोनी के एक ही परिवार के छह सदस्य जम्मू-श्रीनगर में भीषण बाढ़ में फंस गए। परिवार के छह सदस्य श्रीनगर के डल झील के निकट स्थित एक होटल में ठहरे हैं। होटल की दो मंजिल लबालब पानी भरी हैं। पूरा परिवार होटल में फंसा है। परिवार के फंसने की खबर पर घर में कोहराम मचा है। क्षेत्र के सभासद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर मदद मांगी है। यही नहीं, सभासद ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों से मुलाकात कर होटल में फंसे परिवार को सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रामनगर सिंधी कालोनी निवासी 35 वर्षीय सुरेश मंशानी उर्फ विक्की मोहल्ले में ही दालमोठ की फैक्ट्री चलाते हैं। एक सितंबर को वह पत्नी चेतना, बेटे सात वर्षीय किट्टू व पांच वर्षीय यश तथा अपने भाई 50 वर्षीय नरेश मंशानी की पत्नी 41 वर्षीय जयंती तथा उनके बेटे आठ वर्षीय करन के साथ घूमने निकले थे। वैष्णो देवी दर्शन के बाद परिवार श्रीनगर घूमने पहुंचा और श्रीनगर के डल झील के बगल स्थित होटल सिटी प्लाजा के तीसरी मंजिल पर ठहरा। तभी अचानक श्रीनगर में भीषण बाढ़ आ गई और श्रीनगर के डल झील समेत आसपास के इलाके डूब गए। बाढ़ का पानी होटल की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। तीसरी मंजिल में फंसा डरे सहमे परिवार ने फैजाबाद अपने घर संपर्क किया। पूरे परिवार के होटल में फंसने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। अपने परिवार को बचाने के लिए घर वालों ने प्रयास शुरू किए। परिवार के साथ क्षेत्रीय सभासद मुस्कान सावलानी व उनके पति हरीश सावलानी ने जिलाधिकारी व एसएसपी से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संपर्क कर फंसे परिवार को सुरक्षित निकलवाने की गुहार लगाई। यही नहीं, सभासद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर परिवार की मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें