फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने रौनाही थाने में खंगाले रिकॉर्ड

Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। सूबे के पुलिस महानिदेशक आनंद लाल बनर्जी ने रविवार अपराह्न रौनाही थाने में छापा मारा। अचानक डीजीपी के छापेमारी से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। थाने में पुलिसकर्मी वर्दी दुरुस्त करते दिखाई दिए। डीजीपी सीधे थानाध्यक्ष के दफ्तर पहुंचे और एसओ से क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में सवाल दागे। डीजीपी ने थाने का रिकाॅर्ड भी खंगाला। उन्होंने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने की भी हिदायत दी। सूचना पर जिले के कप्तान भी थाने आ पहुंचे। आधे घंटे निरीक्षण के बाद वह कप्तान के साथ जिला मुख्यालय आ गए और थाने के कामकाज से संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक आनंद लाल बनर्जी ठीक पौने तीन बजे लखनऊ हाइवे पर स्थित रौनाही थाने में दाखिल हुए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को संतरी ने दौड़कर सूचना दी, इसके बाद हलचल मच गई। पुलिसकर्मी डीजीपी को सलामी बजाने से पहले वर्दी दुरुस्त करते दिखे। पहला सवाल सीधे थानाध्यक्ष से गुंडे व हिस्ट्रीशीटरों को लेकर था, फिर डीजीपी ने रजिस्टर में कार्रवाई का ब्योरा देखा।
आधे घंटे तक थाना परिसर व भवनों का जायजा लिया। जर्जर भवनों के बारे में पूछताछ की। अग्निशमन दस्ते का भी मुआयना किया। थाने से ही डीआईजी रेंज को फोन कर सूचना दी कि, मैं रौनाही थाने में हूं, थोड़ी देर में फैजाबाद आऊंगा। इसी बीच प्रशासनिक जज की अगवानी में सर्किट हाऊस में मौजूद एसएसपी केबी सिंह भी सूचना पर रौनाही थाने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर डीजीपी ने पत्रकारों को बताया कि थाने के निरीक्षण के दौरान हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक तथा उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद थे। काफी स्टाफ गणेश प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी में था। थाने के कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया और थाने को ऑन लाइन किये जाने को लेकर चल रही तैयारी की जानकारी ली गई। जेनरेटर लगा पाया गया। थाना परिसर स्थित अग्निशमन केंद्र में स्टाफ की कमी पाई गई। कुल मिलाकर निरीक्षण में विभागीय स्तर पर कोई खामी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें