फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने ट्रेनों को शंट कराने से खड़े किए हाथ

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। मॉडल रेलवे स्टेशन से जीआईसी-फतेहगंज की ओर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को शंट कराने से रेल अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। पुरानी वॉशिंग लाइन से पैसेंजर ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचने के बाद भविष्य की फजीहत को टालने के लिए स्टेशन के अधिकारियों ने यह कदम उठाया है। ऐसे में ट्रेनों को मोदहा की ओर शंट कराया जा रहा है। मोदहा क्रॉसिंग दिन भर में कई बार घंटों जाम में फंस रही है। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभागों को मेमो भेजा गया है। इस पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों की मानें तो छह फरवरी को पुरानी वॉशिंग लाइन से धुलाई के बाद पैसेंजर ट्रेन (54233) को प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए फतेहगंज की ओर बने शंटिंग नेक पर शंट कराया जा रहा था। ट्रैक के किनारे गिरे सीमेंट के स्लीपरों में से एक इंजन में फंस गया। इससे इंजन और सवारी डिब्बे गिरने से बच गए। इस घटना के बाद से सेफ्टी महकमे ने उधर से गाड़ियों की शंटिंग बंद कर दी। स्लीपर के अलावा इन दिनों शंटिंग नेक के किनारे से बहते रेलवे नाले की सिल्ट और मलबा ट्रैक पर बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें