फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़ी बिजली, रोशन हुआ अनुसंधान केंद्र

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा (फैजाबाद)। ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद पांच लाख रुपये के बकाए के चलते चार दिन से कटी नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा की बिजली शुक्रवार को जुड़ गई। बिजली कटने से अनुसंधान केंद्र के रिसर्च सेंटर समेत सभी प्लांटों पर काम ठप हो गया था। इसके साथ ही कॉलोनियों में भी अंधेरा और जलापूर्ति ठप होने से हायतौबा मची थी।
विज्ञापन

बिजली के अभाव में कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के अधीनस्थ फसल अनुसंधान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र, बीज विधायन संयंत्र समेत अन्य केंद्रों के कार्य सोमवार से ही ठप हो गए थे। बिजली कनेक्शन कटने से केंद्र के रिसर्च कार्यों के साथ सभी प्लांटों पर कार्य पूरी तरह ठप हो गए। केंद्र के फार्म सुपरिटेंडेंट चंद्रभान पांडेय ने पावर कार्पोरेशन से बकाए में बिजली कनेक्शन काटने की बैात कही थी। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हलचल मची। अनुसंधान केंद्र सहित अन्य स्थानों की बिजली जोड़ दी गई। फार्म सुपरिटेंडेंट ने बताया कि बकाए की कुछ रकम जमा कराने और कारपोरेशन की खामियों को बताने के बाद बिजली जोड़ दी गई। अब दो दिन के भीतर कार्य पटरी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें