फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के 14 कर्मचारियों समेत 94 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मंगलवार को रेलवे के 14 कर्मचारी, एसपी सिटी, जिला चिकित्सालय के दो डॉक्टर व स्टाफ नर्स व कोरोना कंट्रोल रूम के सात कर्मचारियों समेत 94 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 278 हो गई। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्राप्त हुई 4532 लोगों की रिपोर्ट में 94 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें रेलवे के एक साथ 14 कर्मचारी, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, जिला अस्पताल से दो डॉक्टर, क्षेत्रीय निदान केंद्र के लैब असिस्टेंट व लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, कोरोना कंट्रोल रूम के सात कर्मचारी व कारसेवक पुरम पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के साकेत पुरी कॉलोनी में पांच, वैदेही नगर में तीन, रानोपाली, लालबग, रायगंज, अब्बू सराय, बेनीगंज, मुगलपुरा में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।
बीकापुर के रामपुर भगन, अयोध्या के अशर्फी भवन, पहाड़गंज, साहबगंज, गौतम बुद्ध मार्ग, अवधपुरी कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग, मथुरा के खोजनपुर, नियावां, शहर के गुदड़ी बाजार, कृष्णा नगर कॉलोनी, बालदा, सीतापुर, गांधीनगर, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, पुलिस लाइन, बहादुरगंज, देवकाली बाईपास, सीएमओ ऑफिस सहित अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव मिला है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। अभी भी सभी कोविड हॉस्पिटल मरीजों से खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें