फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.63 करोड़ से बनेगा एलुमिनाई गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
6.63 करोड़ से बनेगा एल्यूमिनाई गेस्ट हाउस
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र सभा के गठन के बाद अब पूर्व छात्राें को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐतिहासिक पहल करते हुए पूर्व छात्रों के लिए अपने न्यू कैंपस में एल्यूमिनाई गेस्ट हाउस बनाने जा रहा है। इंजीनियर की ओर से नक्शा तैयार कर लिया गया है। 6.63 करोड़ की लागत आएगी। खास यह है कि अवध विश्वविद्यालय या अयोध्या दर्शन करने आने पर पूर्व छात्रों को ठहरने की सुविधा फ्री दी जाएगी। साथ ही इसे मेंटेन करने के लिए व्यवसायिक इस्तेमाल भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा खत्म होने के बाद भूमि पूजन व निर्माण का कार्य शुरू करने की तैयारी है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 43 वर्षों के बाद पुरातन छात्र सभा का गठन हुआ है। अभी हाल ही में फर्स्ट मीट का आयोजन किया गया था। कुलपति मनोज दीक्षित का मानना है कि पुरातन छात्र सभा के सक्रिय होने से शैक्षिक व आर्थिक दोनों प्रकार से विश्वविद्यालय का हित होगा। इसके लिए पूर्व छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में एल्यूमिनाई गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। यह गेस्ट हाउस आईटी कॉलेज से सटे 35 एकड़ के न्यू कैंपस में बनेगा। गेस्ट हाउस में दो अत्याधुनिक मैरिज लॉन, 50 से अधिक कमरे, पार्किंग की सुविधा, दो लंबी लॉबी समेत गेस्ट हाउस में मिलने वाली समस्त सुविधाएं मुहैया होगी। पूरे गेस्ट हाउस को बनने में 6 करोड़ 63 लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


निर्माण में पुरातन छात्र मिलकर जुटाएंगे फंड
एल्यूमिनाई गेस्ट हाउस में विश्वविद्यालय को धन का इंतजाम नहीं करना होगा। विश्वविद्यालय सिर्फ भूमि देगा, जबकि पुरातन छात्र सभा अपने फंड से निर्माण कार्य करेगी। इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। फॉलकान के चैयमैन आरपीएन सिंह की ओर से पांच लाख रुपये की राशि पुरातन छात्र सभा को दी जा चुकी है। पुरातन छात्र सभा मौजूदा समय में अपने एल्यूमिनाई से संपर्क कर फंड को एकत्रित कर रही है।

मेट्रोपोलिटन सिटी में भी अवध के एलुमिनाई को मिलेगी फ्री सुविधा
छात्र पुरातन सभा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह बताते हैं कि गेस्ट हाउस के निर्माण के बाद कोशिश यह की जाएगी कि मेट्रोपोलिटन सिटी में भी अवध के एलुमिनाई को फ्री सुविधा मिल सके। इसके लिए मुंबई, मद्रास, दिल्ली, पूणे समेत देश के बड़े शहरों में स्थापित विश्वविद्यालयों के गेस्ट हाउस से समझौता किया जाएगा। सभी के एलुमिनाई को हम अपने विश्वविद्यालय में फ्री सुविधा मुहैया कराएंगे। इसके सापेक्ष मेट्रोपोलिटन सिटी के विश्वविद्यालयों के गेस्ट हाउस हमारे एलुमिनाई को फ्री सुविधाएं देंगे। उन्होंने बताया है कि इसके लिए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के नेतृत्व में एमओयू साइन किए जाएंगे।

अवध विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र सभा का गठन किया गया है। यह कार्य बहुत पहले किया जाना था। पुरातन छात्र सभा के गठन से कैंपस के छात्रों को शैक्षिक गतिविधियों में फायदा मिलने के साथ-साथ विश्वविद्यालय को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा। इसके चलते विवि प्रशासन ने अपने कैंपस में एलुमिनाई गेस्ट हाउस बनाने के लिए भूमि दी है। इसके लिए जल्द ही भूमि पूजन व शिलान्यास किया जाएगा।- प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, अवध विवि, फैजाबाद
विज्ञापन


निजी कंपनी करेगी 4.23 करोड़ का होटल में निवेश
अयोध्या के नगर निगम बनने के बाद इनवेस्टरों का रुझान तेजी से बढ़ा है। शहर के सिविल लाइंस में एक नया थ्री स्टार होटल खुलने जा रहा है। होटल 2785 स्क्वायर मीटर में बनेगा। इसके लिए एक निजी कंपनी लगभग 4.23 करोड़ रुपये इनवेस्ट करने जा रही है। 42 कमरे, 83 गाड़ियाें की अंडर ग्राउड पार्किंग, स्वीमिंग पुल, बार जैसी विभिन्न सुविधाएं अयोध्या आने वाले सैलानियों को लुभांएगी। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण की बैठक में बिल्डिंग का नक्शा पास हो गया है। नक्शा रिलीज होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें