फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर वीडीओ ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। विकास खंड पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा समैसा के प्रधान राम यज्ञ वर्मा के खिलाफ ग्राम पंचायत अधिकारी ने शौचालय के धन 1.40 लाख को फर्जी तौर पर निकाले जाने पर उनके विरुद्ध थाना महाराजगंज में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान ने उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शौचालय बनाने के लिए आई 1.40 लाख की रकम निकाल ली है।


वहीं, ग्राम प्रधान राम यज्ञ वर्मा का कहना है कि मैंने फर्जी हस्ताक्षर नहीं बनाया है, मुझे फंसाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार केडी गोस्वामी का कहना है कि प्रथम दृष्टया 1.40 लाख रुपये फर्जी तौर पर निकालने का मामला प्रकाश में आया था, अब जांच के बाद यह धनराशि बढ़कर लगभग 3.75 लाख रुपये हो गई है।


मामले की विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। वहीं बीओबी शाखा प्रबंधक उत्तम कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान के दोनों हस्ताक्षर सही हैं, तभी हमने भुगतान किया। थानाध्यक्ष महाराजगंज सुनील कुमार सिंह ने मुकदमा पंजीकृत होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद सत्य सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें