फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार का ईनामी बदमाश राजेश सोनी हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने अंबेडकरनगर से पकड़ा
विज्ञापन

फैजाबाद। एसएसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2012 से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी अपराधी राजेश सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास से फर्जी पैन कार्ड व आधारकार्ड के साथ प्रेस कार्ड भी बरामद किया है।

एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार एसपी सिटी व एएसपी के निर्देशन में गठित नगर कोतवाली की टीम ने आरोपी राजेश सोनी निवासी दोस्तपुर जिला सुल्तानपुर को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब पुलिस रसूलपुर दियरा थाना बेवाना जिला अंबेडकरनगर पहुंची तो वहां राजेश का पिता मेहीलाल सोनी मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका लड़का पुलिस से बचने के लिए अपना नाम बदल कर आरके सिंह के नाम से कांशीराम कॉलोनी याकूबपुर थाना अकबरपुर अंबेडकरनगर में रह रहा है।

पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया। आईजी फैजाबाद ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 12 हजार रुपए देने की घोषणा की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें