फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई सचिव ने देखा बंधों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांधों को हर हाल में सुरक्षित करने के निर्देश
विज्ञापन

फैजाबाद। सिंचाई विभाग के सचिव शंभूनाथ ने गुरुवार को यहां सरयू/घाघरा नदी से सटे रौनाही और बिल्वहरिघाट बांध का जायजा लिया। मरम्मत कराए गए तीनों रेगुलेटर व बांध पर लगी तीन किलोमीटर तक झाड़-झंखाड़ का जायजा लेकर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया।

बांध की सुरक्षा के लिए बनाए गए पांचों स्परों की सैंड (मिट्टी) के कार्यों को निरीक्षण किया और बांधों को हर हाल में सुरक्षित करने के निर्देश दिए। नदी इन दिनों पूरे उफान पर है। खतरे के निशान तक नदी पहुंचने के कारण कछार क्षेत्रों के लोग बाढ़ से बेहाल हैं।
विज्ञापन


बाढ़ के हालात व विभाग की तैयारियों का जायजा लेने सिंचाई विभाग के सचिव शंभूनाथ गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे रौनाही बंधे पर पहुंचे और करीब घंटे भर तक जायजा लिया। उन्होंने बांध के किमी 9.500 से संवेदनशील हिस्से को देखा और बांध को हर हाल में सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विभाग के एकादशम मंडल के अधीक्षण अभियंता वीके निरंजन, बाढ़ खंड के एक्सईएन जीपी यादव, तहसीलदार ज्ञानचंद गुप्ता, एई चिंतामणि शर्मा, अवर अभियंता हरिश्चंद्र व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

इसके बाद सचिव ने गोसाईगंज इलाके में घाघरा नदी की कटान की चपेट में आए हुसैनपुर, बढ़ईपुर व भूईहार गांव का जायजा लिया। यहां कई ग्रामीणों के फूस के घर नदी की कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। सचिव ने एक रिंग बांध बनाकर ग्रामीणों का बचाव करने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

इसके बाद बिल्वहरि बांध पर पहुंचकर उन्होंने अति संवेदनशील बंधे के किमी 8.600 से एक किलोमीटर हिस्से का जायजा लिया। नदी यहां सीधे बांध से टकरा रही है। उन्होंने यहां पाइलिंग कराकर बंधे की सुरक्षा के निर्देश दिए।

इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ एई अवधेश वर्मा भी मौजूद रहे। वहीं, शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार सिंचाई विभाग के सचिव शंभूनाथ ने महंगू का पुरवा, सल्लाहपुर, कैथी आदि गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन


घाघरा नदी के बीचोंबीच बसे कैथी मांझा में कटान को देखते हुए राजस्व कर्मचारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कटान से प्रभावित परिवारों को बांध पर पहुंचाने के लिए अतिरिक्त नाव की भी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें