फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 अफसरों ने किया 234 विद्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
92 अफसरों ने किया 234 विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

अयोध्या। जिले के 92 अफसरों ने सोमवार को 234 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक और सात शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।

डीएम डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अफसरों ने मसौधा ब्लॉक के 65 प्राथमिक, 12 पूर्व माध्यमिक और अमानीगंज के 120 प्राथमिक और 37 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि अध्यापकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने, शिक्षा की गुणवत्ता के मद्देनजर आकस्मिक निरीक्षण कराए गए। निरीक्षण में अध्यापकों की उपस्थिति के साथ मध्याह्न भोजन, पंजीकृत छात्रों की संख्या के सापेक्ष उपस्थिति, पेयजल की उपलब्धता, क्रियाशील शौचालय व विद्यालय की साफ-सफाई, बाउंड्रीवाल, एप्रोच रोड और विद्यालय का परिसर लो-लैंड होने के वजह से वर्षा के समय जलभराव के मद्देनजर कराया गया।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट अधिकारियों के माध्यम से संकलित की गई है। बताया कि निरीक्षण में दो प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक और सात शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें