फोकस में आने के लिए नरेंद्र गिरि कर रहे अयोध्या कूच का एलान: हाजी महबूब
अयोध्या। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि द्वारा राममंदिर निर्माण में हो रही देरी को लेकर संघ, विहिप व भारतीय जनता पार्टी की मंशा पर सवाल उठाने व कुंभ के बाद राममंदिर को लेकर नागा साधुओं के साथ अयोध्या कूच के बयान को लेकर मुस्लिम पैरोकार हाजी महबूब ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि फोकस में आने के लिए वे अयोध्या कूच का एलान कर रहे हैं। हाजी महबूब ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि अयोध्या मामले का जल्द समाधान हो, लेकिन राममंदिर/बाबरी मस्जिद का समाधान सहूलियत एवं शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। कहा कि क्या वे 1992 की घटना दोहराने की कोशिश कर रहे हैं।