फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरता से नहीं लिया जा रहा शिकायतों का निस्तारण-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रति सप्ताह समीक्षा के बाद भी जनपद 71वें पायदान पर है। कहा कि भी अफसर अपने यहां लंबित शिकायतों चाहे वह सम्पूर्ण समाधान दिवस की हों या आईजीआरएस की, का निस्तारण एक सप्ताह मेें कराना निश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 510 शिकायतें आई इनमें से 21 का मौके पर निस्तारण किया गया।
यहां मौजूद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अफसरों से कहा कि शासन व प्रशासन में पारदर्शिता के साथ लोगों में विश्वास तभी होगा जब हम प्राप्त शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण कराएं। पठानटोलिया की पूनम, रेखा गौतम, रागिनी, रंजना, कमला, लक्ष्मी, साधू सरन, राम अशोक गौतम, शनी आदि ने सरकारी नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। समाधान दिवस में 108 शिकायतें आई, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मदुसूदन नागराज हुल्गी, मुख्य चिकित्साधिकारी एके गुप्ता, तहसीलदार मनोज सिंह, नायब तहसीलदार नजूल अविचल सिंह, परियोजना निदेशक एके मिश्र सहित डीसी मनरेगा व शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद्र दूबे की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 144 शिकायतें आई। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक दिवस में कुल 76 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक दिवस में कुल 86 मामले आए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य राजस्व अधिकारी प्रवर सील बरनवाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतें आईं। जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें