फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौधन समाज को ओबीसी में शामिल करें-रामबाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौधन समाज को ओबीसी में शामिल किया जाए
विज्ञापन

अयोध्या। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अयोध्या व फैजाबाद में कसौधन समाज की लगभग तीस हजार आबादी होने के बाद भी नवसृजित नगर निगम बोर्ड में कसौधन समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक भी पार्षद नहीं है। सरकार अयोध्या नगर निगम में आबादी को देखते हुए कम से कम पांच पार्षद कसौधन समाज के मनोनीत करे। यह बातें रविवार को कसौधन समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू कसौधन ने कहीं।
विज्ञापन

वे अयोध्या में आयोजित कसौधन समाज के युवा सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर टांडा विधायक संजू देवी कसौधन सहित कसौधन समाज के नौ चेयरमैन व 22 सभासद तथा पार्षदों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद कसौधन ने कसौधन समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया तथा समाज को ओबीसी में शामिल करने की मांग की। युवा जिला महामंत्री बालकृष्ण वैश्य ने समाज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आगे आएं और समाज व संगठन को मजबूत कर मुख्य धारा में जोड़ने में सहायक बनें। इस मौके पर जिला संरक्षक ध्रुव कसौधन, संतोष कसौधन, पवन कसौधन, रोहित कसौधन, सुनील सेठ, अभिषेक कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें