फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

315 में महज 26 शिकायतों का हो सका निस्तारण

Tue, 05 Jan 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद आयोजित पहले तहसील दिवस में आवेदन पत्र देने वालों की संख्या कम रही। सोहावल में कार्यवाहक डीएम व सीडीओ की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस में जरूर ज्यादा संख्या में शिकायतें आई।
विज्ञापन


दिवस में नाली, खड़ंजा सहित अन्य शिकायतें ज्यादा रही। इस मौके पर जिले में कुल 315 शिकायतें आईं, जिनमें 26 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी के समक्ष मंगलसी निवासी निशक्त निजाम ने आवासीय पट्टे की भूमि पर आवास न मिलने की शिकायत की।

वह पांचवीं बार अर्जी लेकर आया था। थाना पूरा कलंदर की वृद्ध कलावती की शिकायत थी कि बेटा घर में रहने नहीं देता। छह माह से दौड़ रही हैं।

सरकारी नलकूप संख्या 42 बीजी तहसीनपुर व नलकूप संख्या 13 अरथर पर बदइंतजामी व सीपेज से फसलों को नुकसान की शिकायत हुई।

ड्योढ़ी बाजार में रास्ते व भूमि विवाद का मामला अधिवक्ता प्रयाग दत्त तिवारी ने उठाया तो लेखपाल को फटकार लगी और मामले की जांच बिठा दी गई।

शिक्षक नेता काली प्रसाद तिवारी ने विद्युत आपूर्ति शेड्यूल परीक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार करने की मांग की। यहां कुल 121 मामले आए। जिनमें मौके पर सात का निस्तारण करा दिया गया।

इस मौके पर तहसीलदार सोहावल रामजन्म यादव, खंड विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक साधू सरन यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली अंतर्गत वहीउद्दीनपुर के ग्राम प्रधान शिव नरायन चौरसिया के साथ मंशाराम, साहबदीन, प्रवेश, राजेंद्र, इंद्रपाल, छाया यादव, राम शरण, अवधेश ने तहसील दिवस में पहुंचकर दल बहादुर सिंह पर रास्ता बंद करने की शिकायत की।

तहसील दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर त्रिपाठी, एसडीएम धर्मपाल सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार मिश्र, बीडीओ नेहा सिंह, एसडीओ पंकज तिवारी, सीओ महेंद्र प्रताप चौहान, वन सीओ एके सिंह, एआरओ तीर्थराज यादव, कोतवाल सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

तहसील दिवस में 36 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक रुदौली शहर में बन रहे शापिंग कांप्लेक्स व गोगावां में मनरेगा मजदूरों के पुलिस उत्पीड़न का मामला छाया रहा।

एक अधिवक्ता ने शिकायती पत्र में कहा कि शहर में तालाब की भूमि और विभिन्न मार्गों पर शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता व नगर लेखपाल की मिलीभगत से हो रहा है।

अवैध निर्माण कार्य ध्वस्त कराने और कांप्लेक्स को सीज कराने की मांग की गई। गोगांवा गांव के मनरेगा मजदूर ध्रुव यादव, कल्प नरायन आदि ने कहा कि चकमार्ग की खुदाई मे तीन धातु के बर्तन मिले थे, जिनको खेत मालिक राम सिंह ने पुलिस को सौंप दिया था।

मगर किसी ने खुदाई के समय चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह फैला दी, जिसको लेकर कोतवाली पुलिस परेशान कर रही है। बनगावां निवासी राजू ने बबूल के चार पेड़ काट कर उठा ले जाने की शिकायत की।

इस मौके पर 94 शिकायतें आई जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में एडीएम प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता, एसपी ग्रामीण कुलदीप नरायन, एसडीएम अशोक कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार वर्मा, कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह, बीडीओ शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील में एसडीएम दीपा अग्रवाल ने शिकायतें सुनीं। यहां भी 39 शिकायतें आईं। इनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

एसडीएम गिरीश चंद्र के सामने लोहिया गांव अछोरा के रहने वाले दिनेश सिंह, बीडीसी अनवार हुसैन, राम पाल आदि ने शिकायत की कि पूर्व प्रधान ने अपात्रों को पेंशन और आवासों का वितरण कर दिया है। उन्होंने जांच की मांग उठाई। मिल्कीपुर में तहसील दिवस में 25 शिकायतें आईं। इनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें