फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों के लिए हाइवे का पश्चिमी लेन हुआ रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवरियों के लिए हाईवे का पश्चिमी लेन रिजर्व
विज्ञापन

फैजाबाद। कांवर मेला अयोध्या आने वाले भारी संख्या में कांवरियों के आवागमन के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट निर्धारित कर दिया है। हाईवे की पश्चिमी लेन कांवर लेन निश्चित हो गया है।

यह लेन 19 से 26 जुलाई तक सिर्फ कांवरियों के आने-जाने के लिए रिजर्व कर लिया गया है। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार अयोध्या-बस्ती हाईवे पर मोहबरा के पास से घघौवा चौकी बस्ती तक हाईवे का पश्चिमी लेन कांवरियों के आवागमन के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


इन मार्गों का प्रयोग करेंगे कांवरिए
यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस दौरान अयोध्या-बस्ती हाईवे पर मोहबरा के पास से घघौवा चौकी बस्ती तक हाईवे का पश्चिमी लेन कांवरियों के आवागमन के लिए रहेगा।

वहीं लखनऊ के तरफ से आने वाले कांवरिए व उनके वाहन शांति चौक होते हुए मोहबरा तक आएंगे, उसके बाद निर्धारित रूट से आगे जाएंगे। इसी प्रकार रायबरेली रोड से आने वाले कांवरिए नवीन मंडी-शांति चौक होते हुए मोहबरा तक, आजमगढ़-अंबेडकरनगर से आने वाले कांवरिए व उनके वाहन तिवारी का पुरवा बूथ नं -4 से होकर निर्धारित लेन से होकर गुजरेंगे।

वहीं, सरयू पार से गोरखपुर-बस्ती के तरफ से आने वाले कांवरिए व उनके वाहन निर्धारित हाईवे पर पश्चिमी लेन का प्रयोग करेंगे, जबकि गोंडा की तरफ आने वाले कांवरिए व उनके वाहन लकड़मंडी तिराहे से होकर प्राइमरी विद्यालय लोलकपुर होते हुए हाईवे पर निर्धारित मार्ग का प्रयोग करेंगे।

अन्य वाहनों का भी रूट निर्धारित
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अयोध्या होकर गुजरने वाले अन्य छोटे-बड़े वाहनों का भी रूट निर्धारित किया गया है, ये निर्घारण भी 19 जुलाई से 22 जुलाई तक लागू रहेगा। इसके अनुसार लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहन बाराबंकी से गोंडा होकर जाएंगे।

तो इलाहाबाद-सुलतानपुर व रायबरेली की तरफ से आने वाले वाहनों को सुलतानपुर से ही कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे। वहीं, अंबेडकरनगर से गोरखपुर जाने वाले वाहन अतरौला, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।

यह मार्ग प्रतिबंधित
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार शहरी क्षेत्र में कुछ स्थानों से कांवरियों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अंतर्गत रामनगर तिराहा से मकबरा की ओर, देवकाली तिराहा से फतेहगंज की ओर, जीआईसी ओवरब्रिज से फतेहगंज की ओर, पुलिस लाइन तिराहा से रिकाबगंज की ओर, गुदड़ी बाजार से चौक की तरफ व रीडगंज चौराहे से चौक की तरफ किसी भी सूरत में कांवरियों के दल को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां बनी पार्किंग
लखनऊ, सुलतानपुर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ की ओर से आने वाले कांवरियों के बड़े वाहन बूथ नंबर-4 से होते हुए हलकारक का पुरवा, रामघाट चौराहा व आसिफ बाग के पास व छोटे वाहन बालू घाट, बरहटा व साकेत पेट्रोल पंप के पास खाली स्थान पर पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह बस्ती व गोंडा की तरफ से आने वाले वाहन बालू घाट से रामघाट रोड पर सड़क किनारे पार्क कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें