फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर व ईओ रुदौली से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड बैंक मैनेजर व ईओ रुदौली से जवाब तलब
विज्ञापन


फैजाबाद। जिलाधिकारी एसके राय ने जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डिफॉल्टर की श्रेणी में आए लीड बैंक मैनेजर और ईओ रुदौली से जवाब तलब किया है। साथ ही बीडीओ मवई को कठोर चेतवानी जारी की है।

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पोर्टल पर जन सुनवाई व प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में डिफाल्टर लीड बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा और ईओ नगर पालिका से स्पष्टीकरण के साथ बीडीओ मवई को कठोर चेतावनी दी।
विज्ञापन


कहा कि जिन-जिन विभागों में ऑनलाइन जन शिकायतें समयबद्धता के अनुरूप निस्तारित नहीं हुई हैं उन्हें तत्काल निस्तारण कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। अन्यथा संबंधित विभागों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 30 जून तक प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण 31 जुलाई तक अवश्य पूर्ण करें लें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को तीन बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पोर्टल प्राप्त शिकायतों व उसके सापेक्ष निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। जो अधिकारी एवं कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतेगें उन्हें वर्ष के अंत में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें