फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम सफाईकर्मियों ने दी 20 से काम बंद करने की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने पर 20 जुलाई से काम ठप करने का अल्टीमेटम दिया है। यह फैसला सोमवार को उत्तर प्रदेेश सफाई मजदूर संघ की बैठक में लिया गया। इसके बाद पत्र निगम प्रशासन को सौंपा गया है। संघ की बैठक में नेताओं ने कहा कि पिछली 12 जून को संघ ने मांग पत्र सौंपा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


ईद के कारण इस उत्पीड़न को भी सफाईकर्मियों ने बर्दाश्त कर लिया लेकिन अब कर्मचारियों की सहनशक्ति समाप्त हो गई है। अप्रैल से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। अगर 19 जुलाई तक समस्या का समाधान न किया गया तो काम ठप कर दिया जाएगा। संघ ने निगम प्रशासन को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा है।

इसमें ठेके पर काम करे रहे कर्मचारियों के वेतन भुगतान के साथ ईपीएफ कटौती प्रमाण पत्र दिए जाने, संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान, कर्मचारियों को वर्दी दिलाए जाने, सेवानिवृत्ति तिथि पर देयक का भुगतान, जुलाई का वेतन तीन अगस्त तक दिलाए जाने सहित अन्य मांगे शामिल है। बैठक में अध्यक्ष विनय बाघमार, महामंत्री राकेश कुमार, राम चंदर, शरद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें