फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर आई 96 शिकायतों में से 26 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी थाना-कोतवाली पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने हैदरगंज व एसएसपी ने कोतवाली बीकापुर में लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 95 शिकायतों में से 26 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



कमिश्नर मनोज मिश्र व आईजी ओंकार सिंह ने कुमारगंज में आयोजित समाधान दिवस में भाग लिया और लोगों की समस्याएं सुनी। यहां कुल 3 शिकायतें आईं, इनमें से एक का निस्तारण किया गया। बीकापुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में अचानक पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने शिकायतें सुनीं। कई शिकायतों पर उन्होंने सीओ को जांच करा कार्रवाई करवाने का निर्देश दिया।

उप जिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें आईं लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया, एसएसआई राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। थाना कैंट में एसपी सिटी की मौजूदगी में आई 7 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



कोतवाली अयोध्या में सीओ अयोध्या राजू साव की मौजूदगी में 6 में से 2, आरजेबी थाने में आईं जिसमें एक समस्या का निस्तारण किया गया। गोसाईगंज कोतवाली में कुल 5 मामले आए, इनमें से दो का निस्तारण किया गया। कोतवाली प्रभारी राम अनुग्रह कुशवाहा, कानूनगो चंद्रभान सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। थाना इनायतनगर पर एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा में की अध्यक्षता में 8 शिकायतों में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, कानूनगो सुरेंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।


थाना खंडासा पर नायब तहसीलदार अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में 7 शिकायर्तें आइं, जिनमें से 3 का निस्तारण किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान मौजूद रहे। थाना तारुन पर नायब तहसीलदार गजानन दुबे की मौजूदगी में आईं 5 शिकायतों में से 2 का निस्तारण किया गया। कोतवाली रुदौली में एसडीएम टीपी वर्मा ने समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेने वाले कर्मियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान 11 शिकायतें आईं जिनमें चार का निस्तारण किया गया। मौके पर सीओ अमर सिंह मौजूद रहे।


मवई थाने में नायब तहसीलदार नरसिंह नारायण की अध्यक्षता में पांच शिकायर्तें आइं, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया। रौनाही थाने में 5 शिकायतें आईं इसमें किसी का निपटारा नहीं हुआ। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, सीओ सदर बीरेंद्र बिक्रम, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। पूराकलंदर थाने में कुल 5 मामले आए जिनमें से 1 का निस्तारण हुआ। पेश हुए। महराजगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल 4 मामले आए, इनमें से 3 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें