फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले तक पहुंची बोर्ड की साढ़े छह लाख उतर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सात फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले में करीब साढ़े छह लाख उत्तर पुस्तिकाएं अब तक पहुंच चुकी हैं। जबकि प्रश्रपत्रों की आमद भी शुरू हो चुकी है। शनिवार को इंटरमीडिएट के कुछ विषयों के प्रश्नपत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय इंटर कॉलेज के कोठार में रखा गया है।
विज्ञापन



इस बार हाईस्कूल के 50339 व इंटरमीडिएट के 40786 सहित कुल 91 हजार 125 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए जिले में करीब 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आना शुरू हो गई हैं। मौजूदा समय में हाईस्कूल की करीब तीन लाख बीस हजार व इंटरमीडिएट की करीब इतनी ही उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं।


कोठार प्रभारी व प्रवक्ता बीएन पांडेय ने बताया कि इस बार प्रश्रपत्र कम होने से कम उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता है। फिर भी आवश्यकता की करीब अस्सी प्रतिशत अ व ब उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने बताया कि कॉपियां लगभग प्राप्त हो चुकी हैं अब प्रश्नपत्र भी आना शुरू हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें