फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को 1090, एंटी रोमियो स्क्वॉयड की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा वीरांगना प्रशिक्षण अभियान के तहत परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान विद्याकुंड अयोध्या में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को 1090, डायल 100, एंटी रोमियो स्कवॉयड, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा अभियान, महिलाओं के प्रशिक्षण व रोजगार कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


समारोह में मौजूद सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में महिलाओं को पूज्य बताया गया है। केंद्र व प्रदेश की सरकार बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कटिबद्ध है जिससे वह उच्च पदों पर आसीन होकर समाज के प्रति पथ प्रदर्शक की भूमिका निभा सकें।

युवा मोर्चा की प्रदेशीय नेता नेहा सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों के शिक्षित होने की आवश्यकता है। परिवहन विभाग की पीटीओ शैहपर किदवई ने छात्राओं को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत दी।
विज्ञापन


भाजपा जिला मंत्री स्मृता तिवारी ने कहा कि छात्राओं को मार्ग में शार्टकट नहीं चुनना चाहिए, क्योंकि ये सुनसान होता है यहां अप्रिय घटना की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, एबीवीपी की महानगर अध्यक्ष मोनिका परमार, मोर्चा के संयोजक प्रमोद साहू, शिवम सिंह, पिंटू मांझी, पवन चौरसिया, विशाल सिंह के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें