फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में हनुमानगढ़ी के पहलवानों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती में हनुमानगढ़ी के पहलवानों का रहा दबदबा
विज्ञापन

अयोध्या। मल्लविद्या के पुरोधा हिंद केसरी की उपाधि से विभूषित बाबा हरिशंकर दास की पावन स्मृति में संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास के संयोजन में राजद्वार अयोध्या में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
राजद्वार में कुल 40 कुश्ती हुई। 15 हजार के ईनाम वाली सबसे बड़ी कुश्ती अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान राजेश दास व नेशनल विजेता नंदिनी नगर के रोहित मान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। वहीं महिला पहलवानों ने भी अपना दम दिखाया। गुरप्रीत हरियाणा व सोनाली दिल्ली के बीच रोचक मुकाबला हुआ जो बराबरी पर छूटा। इसके अलावा अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान अशोक व आलमपुर के अब्दुल्ला के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। मनोहर बिहार व ओमबीर अयोध्या के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती के आयोजन में महंत बलराम दास, हेमंत दास, मनीराम दास, महंत कुलदीप दास, महंत बृजमोहन दास, इंद्रदेव दास पहलवान, कौस्तुभ मणि आचारी, कल्लू दास अशोक पहलवान सहित अन्य की भूमिका रही। मैच रेफरी की भूमिका रामदेव पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुढ़वा मंगल के अवसर पर श्याम क्लब के तत्वावधान व जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष घनश्यामदास पहलवान के संयोजन में अशर्फी भवन पर दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने किया। सबसे रोचक मुकाबला बबलू नंदिनी नगर और जीशान आलम पुर अंबेडकरनगर के बीच हुआ मुकाबला 8 मिनट तक चला। इनाम राशि 12 हजार थी। जो बराबरी पर छूटा। दूसरा मुकाबला निगम जौनपुर गौरव नंदिनी नगर के बीच में हुआ मुकाबला बराबरी का रहा। 45 वर्षीय भगवानदीन तुलसीपुर माझा व उमेश यादव गोरखपुर के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भगवानदीन ने विजय हासिल की। इस दौरान महफूज भाई, भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, पुजारी रमेश दास, बाबा शिवशंकर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें