फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही 18 करोड़ लोगों ने देखी फिल्मी रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को देश-विदेश में कुल 16 करोड़ लोगों ने देखी थी।
विज्ञापन

इस बार पहले दिन ही रामलीला का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। अयोध्या की रामलीला समिति की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार फिल्मी रामलीला को पहले दिन ही 18 करोड़ लोगों ने दूरदर्शन सहित विभिन्न सोशल प्लेटफार्म पर देखकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
इस रामलीला का प्रसारण डीडी नेशनल पर लाइव के साथ ही तमाम सेटेलाइट चैनलों पर किया जा रहा है। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कलाकारों ने करीब तीन माह मेहनत की।
विज्ञापन

हमने पिछले वर्ष की अपेक्षा मंचन, संवाद व तकनीकी इफेक्ट पर विशेष ध्यान दिया। जिसका परिणाम रहा कि पहले दिन ही रामलीला ने नया रिकॉर्ड बना दिया।
कहा कि पिछले वर्ष रामलीला को 16 करोड़ लोगों ने देखा था। इस वर्ष वह 16 करोड़ रामलीला का इंतजार कर रहे थे, पहले दिन रामलीला मंचन शुरू होते ही इनकी आस्था भी प्रस्फुटित हो गई।
18 करोड़ दर्शकों ने डीडी नेशनल सहित अन्य सोशल प्लेटफार्म, यू-ट्यूब, फेसबुक पेज आदि पर रामलीला का मंचन देखा। बताया कि दूरदर्शन पर सात करोड़, यू-ट्यूब पर पहले दिन ही चार करोड़ लोगों ने रामलीला का मंचन देखा।
बाकी शेष सात करोड़ लोगों ने फेसबुक सहित अन्य सोशल प्लेटफार्म पर रामलीला देखी है। फिल्मी कलाकारों की रामलीला का सीधा प्रसारण प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक डीडी नेशनल पर किया जा रहा है।
रामलीला में भाग्यश्री, शक्ति कपूर, राजेश पुरी, रजा मुराद, शाहबाज खान जैसे प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार मंचन कर रहे हैं। इसका पुन: प्रसारण अगले दिन शाम 3 बजे से छह बजे तक डीडी नेशनल पर देख सकते हैं।
सुभाष मलिक ने बताया कि यह रामलीला 15 अक्तूबर तक चलेगी। रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 26 भाषाओं में डबिंग कर यू-ट्यूब पर दिखाया जाएगा। हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, सहित अन्य भाषाओं में रामलीला की रिकार्डिंग की जा रही है।
सरयू तट पर हो रही फिल्मी कलाकारों की रामलीला को अब 80 जी की भी सुविधा मिल गई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला मंचन में करीब तीन करोड़ का खर्च आ रहा है।
इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा और अधिक भव्यता से रामलीला हो रही है। 130 फीट लंबा मंच तैयार किया गया है। सरकार ने अयोध्या की रामलीला को लेकर हमें 80 जी की छूट प्रदान की है, इसके लिए हम सरकार के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें