इन्फैंट्री दिवस समारोह के लिए दिल्ली रवाना हुई साइकिल रैली
फैजाबाद। इन्फैंट्री दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर से सेना के जवानों की साइकिल रैली को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रैली को बिग्रेडियर ज्ञानोदय ने हरी झंडी दिखाई।
बिग्रेडियर ज्ञानोदय ने बताया कि भारतीय सेना 27 अक्तूबर को इन्फैंट्री दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन ही भारतीय सेना का पहला दस्ता (1 सिख) कश्मीर हवाई अड्डे पर उतरा और पाकिस्तानी घुसपैठियों से कश्मीर की रक्षा करते हुए उनको वापस खदेड़ दिया।
हवाई रास्ते से एक सिख को भेजा जाना स्वतंत्र भारत के पहले सैन्य अभियान की शुरूआत थी। बताया कि इस उपलक्ष्य में मंगलवार को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर से एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ये रैली करीब 723 किमी का सफर करते हुए विभिन्न मैदानी भागों से होते हुए 27 अक्तूबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचेगी। यहां पर यह देश के विभिन्न भागों से आई अन्य इन्फैंट्री सेंटर की टीमों से मिलेगी।