फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर मामले पर बंद हो राजनीतिक खेल: आनंद महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर मामले पर बंद हो राजनीति : आनंद महाराज
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती के निर्देशन व विश्व वेदांत संस्थान के तत्वाधान में 21 से 24 अक्तूबर तक श्रीराममंत्रार्थ मंडप में महंत अयोध्या दास के सानिध्य में 108 कुंडीय अश्वमेघ श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

1011 वैदिक पंडितों समेत देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधु-संत एवं भक्त इस अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। श्रीराम महायज्ञ के संयोजक स्वामी आनंद दास महाराज ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि अब राममंदिर मामले पर राजनीति बंद होनी चाहिए। कट्टरपंथी राममंदिर निर्माण में रोड़ा हैं। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए।
विज्ञापन


आनंद महाराज ने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के साथ-साथ संतों में जागृति भी पैदा करना है। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो, इसके लिए मुस्लिम भी आगे आ रहे हैं। बताया कि श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ 21 अक्तूबर को शाम 4 बजे सरयू तट से कलश यात्रा के साथ होगा।

प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक जानकीमहल में साध्वी अनादि सरस्वती के श्रीमुख से रामकथा की सुधावृष्टि होगी। 24 अक्तूबर को संत सम्मेलन में देश के कोने-कोने से संत-धर्माचार्य शामिल होंगेे।
विज्ञापन


बताया कि काशी से जगु. शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज, गुजरात से स्वामी योगीनाथ, स्वामी दयानंद सरस्वती, मध्यप्रदेश से स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती, इलाहाबाद से स्वामी गोपाल दास, श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत रामदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत सुरेश दास सहित अन्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें