फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में उमड़ा कांवड़ियों का रेला, बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर-हर महादेव और बम-बम से गूंजी रामनगरी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हेलीकॉप्टर से राम की पैड़ी पर फूलों की वर्षा भी की गई। बैरियर लगाकर हाई-वे को सोमवार भोर से ही त्रयोदशी पर्व 9 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है।

अयोध्या में सरयू स्नान के साथ सड़कों-गलियों व मंदिरों में बोल-बम के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ियाें से रामनगरी पटी हुई है। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से अयोध्या समेत टांडा होते हुए भदेश्वरनाथ बस्ती का भी हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन


अयोध्या में रविवार रात से ही कांवड़ियों का रेला शुरू होे गया था। आधी रात से स्नान और नागेश्वनाथ, छिरेश्वरनाथ आदि प्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक का तांता लग गया।

हनुमानगढ़ी, कनक भवन, रामलला समेत तमाम मंदिरों में दर्जन-पूजन को उमड़ी भीड़ से पहले दिन इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी, ऐसे में त्रयोदशी पर्व 9 अगस्त को आसपास के जिलों से आने वाले लाखों की संख्या में कावंड़ियों के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया।

भक्त यहां मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सरयू जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करते हैं। इसी भीड़ के मद्देनजर पहले से ही लखनऊ-गोरखपुर हाई-वे समेत आसपास के मार्ग को बंद करके यातायात डायवर्ट करने की योजना बनाई गई थी।

इसे सोमवार भोर से लागू कर दिया गया। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से मेलाक्षेत्र की निगरानी के साथ आला अधिकारियों हेलीकॉप्टर से रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था का सर्वेक्षण भी किया।

सोमवार को फैजाबाद हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर में सवार होकर मंडलायुक्त मनोज मिश्र, एसएसपी डॉ. मनोज कुमार व एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने टांडा होते हुए भदेश्वरनाथ बस्ती का सर्वेक्षण किया। उसके बाद वापस अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया गया।

इस दौरान राम की पैड़ी परिसर में पुष्पवर्षा भी की गई। मेलाधिकारी एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि कावंड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह हवाई सर्वेक्षण किया गया है। मंगलवार को भी हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा। रामनगरी की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है।

कावंड़ियाें की उमड़ी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया था। बाराबंकी से अयोध्या हाई-वे 9 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। वहीं शहर में श्रीराम अस्पताल से लेकर नयाघाट तक जगह-जगह बैरियर गिर गए हैं।
विज्ञापन


चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। 9 अगस्त की शाम तक बाराबंकी से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग व अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और रायबरेली राजमार्ग पर बड़े व छोटे सभी प्रकार के वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं सावन के दूसरे सोमवार पर जगह-जगह गिरे बैरियर से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें