फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग की ओर लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग लगवाएगा तीन लाख पौधे
विज्ञापन

फैजाबाद। पंचायत राज विभाग जिले में तीन लाख से ज्यादा पौधे रोपित कराएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन तक यह पौधे लगाए जाएंगे।
बारिश के मौसम में सभी विभागों को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही विभागों को पौधे मिलने वाली नर्सरियों की सूची भी जारी कर दी गई है। बताया गया है कि विभाग और कार्यदायी संस्थाओं को पौधे खरीदने कोे लिए अधिकृत किया गया है। पंचायत राज विभाग को इस हरीतिमा अभियान के तहत तीन लाख से ज्यादा पौधे रोपित करवाने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से सभी 11 विकासखंडों की 835 ग्राम पंचायतों में लगवाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवई, पूरा और हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के लिए लक्ष्य 26-26 हजार है जबकि अन्य आठ विकास खंडों के लिए लक्ष्य 30-30 हजार पौधे का है। जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण के लिए काम तेज किया गया है। विकास खंडों को पत्र भेजा चुका है। ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें