फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 गर्भवती की निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 170 गर्भवती की निशुल्क जांच की गई। नर्स मेंटल ब्रजेश यादव ने बताया कि 130 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड और सभी 170 गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप समेत सभी प्रकार की जांच निशुल्क की गई।
विज्ञापन

सीएचसी के वीपीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत वृहद कैंप लगाया जाता है। कैंप में गर्भवती के पोषण की भी जांच की जाती है। इस दौरान पोषण सलाहकार नीलम सिंह, आशा सिंह और प्रयोगशाला सहायक अशोक कुमार, राहुल राहुल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें