फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मेहनत व ईश्वर पर भरोसा सफलता का सूत्र: जया किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मेहनत व ईश्वर पर भरोसा सफलता का सूत्र
विज्ञापन

अयोध्या। शहर के मारवाड़ी सदन में संचालित कथा के द्वितीय दिवस भक्तों को कथारस का पान कराते हुए व्यास जया किशोरी जी ने कहा कि हमारी मेहनत और ईश्वर के प्रति विश्वास हमें सफलता के उच्चतम पायदान पर लाकर खड़ा कर देता है।

यही सफलता का राज है। उनके द्वारा सुनाए गए कई भजनों पर कथा श्रोता भक्त जमकर झूमे। उन्होंने कहा कि समय हमें कई महत्वपूर्ण अवसर देता है उन अवसरों का गवांना नहीं चाहिए। अपनी मेहनत लगन और भगवान पर भरोसा विश्वास रखकर आगे बढ़ते जाना चाहिए।
विज्ञापन


समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुये दया धर्म और उन्नति को प्राप्त करना है। नानी बाई का मायरा कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यदि ईश्वर के नाम, विश्वास में दृढ़ भरोसा हो तो भगवान को भी झुकना पड़ता है।
विज्ञापन


भगवान बढ़ई का वेश बना कर नरसी जी की मदद करने आ जाते हैं। बड़ा ही मार्मिक संवाद भक्त और भगवान के बीच होता है। कथा अवसर पर डीएम डॉ. अनिल पाठक, सुधा बंका, अर्चना अग्रवाल, निशा खेतान, ऊषा शर्मा, कुसुम सिंघल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें