फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46.14 करोड़ से सुधरेगी जच्चा-बच्चा की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने की एनएचएम की समीक्षा, खामियों पर जमकर बरसे
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में 46.14 करोड़ रुपये खर्च कर जच्चा-बच्चा की सेहत सुधारी जाएगी। यह धनराशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले को प्राप्त हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कार्य संतोषजनक नहीं हैं।

इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह उनकी पहली बैठक है। यदि इसमें सुधार न हुआ तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विविध कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीएम ने एनएचएम से खर्च किए गए धन को लेकर कहा कि स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष व्यय की धनराशि अत्यंत ही असंतोषजनक है। इसके लिए विशेष प्रयास कर स्थिति में सुधार लाएं अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी-चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह राशि नियमित टीकाकरण, आयोडीन डिफिसियंसी डिसआर्डर कंट्रोल कार्यक्रम, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन आदि के तहत प्राप्त हुई है। जो भी धनराशि जिस स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए मिली उसके सापेक्ष उसे समय से व्यय कर आम जनता को लाभ पहुंचाएं।

कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्य संतोषजनक नहीं है चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ इसमें सुधार लाएं अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। आधी अधूरी तैयारी को लेकर भी उनकी टिप्पणी थी कि बैठक में जो भी चिकित्सक या अधिकारी आए वे पूरी तैयारी के साथ आए तथा बैठक में कदापि आधी-अधूरी सूचना न दें।
विज्ञापन


यह उनकी पहली बैठक है इसलिए वे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, अगली बैठक में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता समेत संबंधित चिकित्सक व अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें