फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 130 परीक्षा केंद्र संवेदनशील

Thu, 11 Feb 2016 11:08 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में फैजाबाद मंडल में चार लाख 11 हजार 263 परीक्षार्थी 743 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देंगे।
विज्ञापन


मंडल में 130 परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी की आशंका के चलते उन्हें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यहां सख्त इंतजाम के साथ मंडल में 30 सचल दल बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन के स्तर से सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है।

जिलों में बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका के वितरण का कार्य अंतिम चरण में है। कई विद्यालयों के परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र अभी विद्यालयों को प्राप्त नहीं हुए हैं। विभागीय अधिकारी समय से छात्रों को प्रवेशपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंडल के सभी डीआईओएस को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से तैयारी की सूचना प्राप्त कर ली गई है।

तैयारी की लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि फैजाबाद मंडल में सबसे अधिक संवेदनशील 61 परीक्षा केंद्र सुल्तानपुर में हैं। अमेठी में मात्र दो विद्यालयों को संवेदनशील परीक्षा केंद्र की श्रेणी में शामिल किया गया है। फैजाबाद जिले में 213 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 11 हजार 945 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इनमें से 16 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों पर फर्नीचर की कमी के चलते स्टूडेंट्स अगर जमीन पर बैठे तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें